हैदराबाद विश्वविद्यालय का हिंदी विभाग अपने साकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है। यहाँ के विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक दबाव से मुक्त होते हैं। विभाग के प्राध्यापक अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं जो अपने पूर्व-विद्यार्थियों (एल्मुनाई) केे लिए एक प्रेरणास्रोत है। आज विभाग के विद्यार्थी हिंदी विषय और हिंदी भाषा के विकास के साथ देश को आगे बढ़ाने में अपना सार्थक योगदान दे रहे हैं। हिंदी विभाग के ठीक पास स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल पुस्तकालय विद्यार्थियों के बौद्धिक और वैचारिक विकास में सहायक है। विभाग से जुड़ना मेरे लिए गर्व का विषय है तथा मैं इसकी निरंतर प्रगति और उत्कृष्टता की हार्दिक कामना करता हूँ।
